हरदोई।आदर्श सचिवालय भवन बावन में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। एसोसिएशन के संयोजक सुधांशू मिश्रा ने रिजवान खां को बावन ब्लॉक की जिम्मेदारी दी। जिले से आये वरिष्ठ पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद तिवारी, फैजी खान,आशीष द्विवेदी, आसिफ़ खान, पुलकित शर्मा, सतेंद्र कुशवाहा, अमीदुल इस्लाम और राजू ने पत्रकारों की एकता पर जोर दिया और निष्पक्ष पत्रकारिता करने की बात कही।इसके अलावा संयोजक सुधांशू मिश्रा ने कहा पत्रकारों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा। पत्रकारों के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में रिजवान को ब्लॉक अध्यक्ष,विपुल मिश्रा को उपाध्यक्ष, अजीत सिंह को महामंत्री, विवेक त्रिवेदी को संगठन मंत्री, अंकित यादव को कोषाध्यक्ष, शोभित सिंह को मंत्री,मो. आशिफ, संतोष यादव को सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू मंसूरी,उजाला शुक्ला,अबु तालिब मंसूरी, राममिलन यादव, उमाकांत पाठक, सतेंद्र मिश्रा, जदुनाथ यादव, आकाश सविता, जुल्फिकार खां, सुरजीत सिंह, संजीव सिंह, अनुराग सिंह, रामजी शर्मा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।