March 16, 2026 8:25 pm

एसपी अजय कुमार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को बताई सुरक्षा के गुर

कहा हिम्मत रखें, पुलिस उनके साथ है

हरदोई। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में पहुंच कर महिलाओं को सुरक्षा के गुर बताए और आश्वस्त किया कि हिम्मत से काम लें,पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जिले के थाना क्षेत्र कछौना में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान के तहत एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।प्रदेश सरकार उनके सुरक्षा हेतु कई सेवाएं दे रही हैं किसी भी स्थिति में उन सेवाओं को लेना चाहिए। वह निडर होकर दूसरों को भी जागरूक करें।
श्री कुमार ने कहा कि
महिलाओं और बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए चलाया अभियान अनवरत जारी रहेगा।एसपी अजय कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को जागरूक एवं स्वावलंबी बनाने के लिए आम-जनमानस का भी अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त किया जाए। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाए। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में घरेलू महिलाओं को घर पर ही रहकर आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस किया जाए,इस मौके पर एचसी एल फाउंडेशन व पुलिस विभाग के अधिकारी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें