March 13, 2026 7:15 pm

महिलाएं एवं बालिकाएं हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे  

हरपालपुर/हरदोई।पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिरगावाँ  गांव में मिशन शक्ति अभियान को लेकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के  मिरगावाँ गॉव में मिशन शक्ति अभियान को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओ को 1090,1076,112,108 व 102 व थाने में महिला हेल्प डेस्क के नंबर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला कांस्टेबल छाया ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं एवं बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। इसलिए सभी बेटा और बेटी में फर्क न कर बेटियों को भी बराबर शिक्षित करें। आज के दौर में महिलाएं पुलिस से लेकर फौज में जाकर देश की सेवा कर रही हैं।आज के समय में महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझे। आप की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।इस मौके पर उप निरीक्षक उमाकांत दीक्षित,महिला कांस्टेबल किरन, कांस्टेबल राजकुमार,गगन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें