March 17, 2026 5:50 am

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ हरपालपुर को सौंपा ज्ञापन

हरपालपुर/हरदोई।ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी हरपालपुर को पंचायती राज मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विकास खंड परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए पंचायती राज्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी संतोष वर्मा को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह पॉच हजार रूपये मानदेय मिलना चाहिए।ग्राम पंचायत में एक कार्यालय जनता से संवाद करने के लिए दिया जाए। स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्राथमिकता दी जाए। ब्लॉक आने में दुर्घटना होने पर दस लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाए।क्षेत्र योजना समिति का निर्माण योजना समिति के अनुरूप किया जाए। क्षेत्र पंचायत को स्थान दिया जाए। पेंशन की व्यवस्था की जाए। 65 वर्ष की आयु तक सेवा प्रदान करने वाले व्यक्ति को सेवा करने के पश्चात उसके परिवार को जीविकोपार्जन व्यवस्था सरकारे करती है। वह उसकी मानवीय दृष्टिकोण की अपेक्षा हम क्षेत्र पंचायतों के लिए सरकारे क्यों नहीं सोचती। क्या हम सुखद समृद्ध राष्ट्र के नागरिक नहीं हैं।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक, डा अलीमुद्दीन, कन्हैया लाल कुशवाहा, सुबोध कुमार, इफ्तार हुसैन,शिव शंकर यादव, नरेंद्र यादव,राकेश कुशवाहा,मोहम्मद सफी, वीरेंद्र कुशवाहा,मोहिन खान ,रामप्यारे आदि बीडीसी सदस्य गौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें