March 16, 2026 10:33 pm

मानदेय समेत मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

बिलग्राम/हरदोई।क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ बिलग्राम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  खंड विकास अधिकारी बिलग्राम को ज्ञापन सौंपा।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शहनवाज शानू की अगुवाई में सदस्यों ने खंड विकास कार्यालय बिलग्राम पहुंच कर अपना छह सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ बिलग्राम मनवीर सिंह को सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री से अपनी विभिन्न मांगों की तरफ ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा गया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाये साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ग्राम प्रधान के बराबर न सही उनके आधीन क्षेत्र पंचायत कार्यों का निधि निर्धारण किया जाये ताकि हम लोग भी जनता से किये गए वादों का निर्वहन कर सके। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकारी हैंडपंप, आवास,शौचालय तथा कच्चे पक्के कार्य में निर्धारित हिस्सेदारी कराने की मांग भी की गयी है। ग्राम पंचायत में होने वाली एजेंडा बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की  सहभागिता तय करने व सांसद विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की तरह आत्म सुरक्षा हेतु बीमा एवं शस्त्र लाइसेंस को निर्गत करने की मांग की है।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शहनवाज ने  कहा कि हम प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की निधि का निर्धारण किया जाये ताकि हम अपने प्रस्तावित कार्यों को शासन प्रशासन द्वारा प्रस्ताव पारित करके कार्यों को जनता के हित में समर्पित कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें