March 16, 2026 10:37 pm

जन समुदाय को खेती एवं पशु पालन की विस्तृत जानकारी दी गयीः-जेएन पाण्डेय

हरदोई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जेएन पाण्डेय ने बताया है कि आज 18 नवम्बर 2021 को सुरसा ब्लाक के ग्राम महुर कला में स्थित पशु आश्रय स्थल मे किसान एवं पशु पालक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित जन समुदाय को खेती एवं पशु पालन की विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा पशुओं को खुला न छोड़ने  के लिए जागरूक किया गया। किसानों ने गोबर की खाद के बदले 75 कुन्तल पराली पशु आश्रय स्थल मे दी गयी तथा दो किसानों द्वारा 05 कुन्तल भूसा भी पशु आश्रय स्थल को दिया गया। उन्होंने बताया कि जनपद मे अब तक एक हजार कुन्तल पराली पशु आश्रय स्थल को प्राप्त हो चुकी है। इस अवसर पर डॉ चन्द्रशेखर, डॉ निर्मल गुप्ता, व कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें