March 18, 2026 11:05 am

जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा

मल्लावां/हरदोई।कस्बे के एक गेस्ट हाउस में यूपी  जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता राजेश पाठक ने किया। इस कार्यक्रम में आए  मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी एके शर्मा ने लोगो को संबोधित किया।
कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित यूपी जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी एके शर्मा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। कहा कि पूर्व की सरकार एक समुदाय को रोजगार देने का किया था। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। सरकार की योजनाओं  का लाभ हर गरीब तक पहुँच रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाएं गिनाई।पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री,वरिष्ठ भाजपा नेता अभयशंकर शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।राजेश पाठक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी,मनोज अग्निहोत्री,रमाशंकर,
आचार्य राजेश मिश्र, पवन,अभिजीत मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें