March 16, 2026 2:16 am

कौमी एकता पर आधारित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया

हरदोई। कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत विगत दिवस 21 नवंबर की शाम को कौमी एकता पर आधारित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानन्द गुप्ता थे।
इस अवसर पर रुद्राक्ष श्रीवास्तव, रिजवान कमर, मनीष मिश्र, आलम रब्बानी, श्रवण कुमार राही व सईद अख्तर एडवोकेट आदि कवियों व शायरों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रस्तुतियां कौमी एकता पर आधारित थी। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ सदानन्द गुप्ता ने कहा कि यह कवि सम्मेलन व मुशायरा सिर्फ मनोरंजन मात्र नही है। इसका संदेश बहुत व्यापक है। उन्होने आये हुए सभी कवियों व शायरों को धन्यवाद दिया और कहा कि ये सभी लोग समाज मे कौमी एकता के वाहक हैं। कार्यक्रम का संयोजन सैय्यद आमिर किरमानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें