March 10, 2026 1:51 am

पराली में आग लगाना दंडनीय अपराध है’ के संदेश को सीडीओ ने चलाई मुहिम

हरदोई।मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा जनपद हरदोई के ब्लाक टड़ियावां की बहर गौशाला से ‘पराली में आग लगाना दंडनीय अपराध है’ के संदेश के साथ राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश का प्रचार प्रसार हेतु जागरुकता वाहन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने पराली दो खाद लो कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में पराली लाने वाले किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए सीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम से किसान भाई गायों की सेवा भी करते हैं और समाज को प्रदूषण के खतरों से भी बचाते हैं। पराली के बदले मिलने वाली गोबर की खाद से हमारे खेत उपजाऊ बनते हैं। उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे कार्यों ( फसल/चारा उत्पादन, मछली पालन,वर्मी कम्पोस्ट आदि)का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि गौशाला में ही उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग करते हुए गौशालाओं के आत्मनिर्भर बनने से गोवंशों की अधिक बेहतर सेवा हो सकेगी और इस प्रकार से हम अपने जनपद को एक उदाहरण के रूप में पेश कर सकते हैं।
उक्त अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ नंदकिशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेएन पाण्डेय,उपायुक्त मनरेगा प्रमोद कुमार चंदरौल, बीडीओ,सहायक निदेशक मत्स्य,ग्राम प्रधान, किसान,कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें