March 16, 2026 10:33 pm

विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री समेत चार पर दलित उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज

घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
हरपालपुर,हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के  विभाग सह मंत्री विवेक सिंह समेत उनके चार परिजनों पर दलित उत्पीड़न एक्ट व मारपीट का पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दीया है।हरपालपुर थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी सुभाष 45 पुत्र लालाराम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को घूरा डालने के विवाद में हुई मारपीट में सुभाष 45 पुत्र लालाराम,उनके पुत्र केशव 20 व पुत्री संतोषी 15 वर्ष घायल हो गए थे। जिन्हें पहले सीएचसी मैं भर्ती कराया गया ।बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज चल रहा है।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद  के विभाग सह मंत्री विवेक सिंह पुत्र गिरीश पाल सिंह उनके भाई छुटक्के चाचा योगेंद्र व उनके पुत्र अजीत के विरुद्ध दलित उत्पीड़न एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी इंचार्ज मारकंडेय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें