हरपालपुर/ हरदोई।थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रविवार को इकनौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे एक कार की डिग्गी से बच्चे के रोने की आवाज आयी।जिस पर ग्रामीणों ने जब कार सवारों से पूछताछ की तो वह गाड़ी को लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को कार से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक कार खड़ी हुई थी। सड़क के पास बैठे ग्रामीणों ने जब कार की डिग्गी से बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो कार सवारों से मामले की पूछताछ की।जिस पर गाड़ी सवार कार लेकर भागने लगे।ग्रामीणों ने किसी तरह कार सवारो में एक युवक को कार से उतार लिया।जब उससे पूछताछ की तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को हरपालपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इकर्नौरा गांव के ग्रामीणों के अनुसार ,कार में एक महिला भी सवार थी।यह घटना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र फैल गयी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त दीपक ने बताया कि गाड़ी में बंदर पकड़ने वाले लोग थे।















