हरदोई।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, हरदोई द्वारा जनपद में 17 से 23 दिसंबर के बीच नदी उत्सव मनाया जा रहा है । नदी उत्सव के दौरान आज विकास खंड साण्डी के गंगा दूतों ने उमरौली जैतपुर ग्राम पंचायत में योग,ध्यान और प्रभात फेरी का आयोजन कर युवाओं को नदियों को साफ रखने और स्वयं भी स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इसके बाद स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनाकर आज के युवाओं को पूर्वजों की साहसिक कृत्यों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने युवाओं को बताया कि नदी उत्सव का उद्देश्य हरदोई के गंगा के किनारे के गांव में गंगा मैया को स्वच्छ रखने और पर्यावरण को नुकसान न पहुचाने का संदेश देना है।
कार्यक्रम में उमरौली जैतपुर के ग्राम प्रधान विश्व नारायण ने युवाओं को नदी उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गंगा ग्राम कटरी छोचपुर, छोचपुर के प्रधान भी उपस्थित रहे ।
जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे,अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत नदी उत्सव जैसे कार्यक्रम कराकर नेहरू युवा केन्द्र ,हरदोई गंगा स्वच्छता , पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ रहने के लिए योग करना जैसे संदेश दिए जाते हैं ।कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले गंगा दूतों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । स्पीरहैड जितेंद्र वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।















