January 29, 2026 5:13 pm

26 को होगा सवर्ण उत्थान जन सम्मेलन

हरदोई। पीडब्लूडी सर्किट हाउस हरदोई में सामाजिक संगठन सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट हाईकोर्ट ने प्रेसवार्ता की।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा कि बेनीगंज के झरोइया में सवर्ण चेतना सभा के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सवर्ण चेतना सभा के जिलाध्यक्ष रणन्जय सिंह के संयोजन में 26 दिसम्बर को सवर्ण उत्थान जन सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के प्रबुद्व वर्ग से प्रतिभाओं को खोजकर सवर्ण चेतना सभा उन्हे सम्मानित करने का भी काम करेगे और प्रतिभाओं के मनोबल को आगे बढ़ायेगी।
सवर्ण उत्थान जन सम्मेलन प्रदेश के सर्व समाज के वरिष्ठ सन्त स्वामी विद्या चैतन्य जी महराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे और साथ ही भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित सीनियर आईएएस राममोहन मिश्रा, राष्ट्रीय कवि अभिषेक सहज,बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह,महिला आयोग उप्र की सदस्य गीता पाण्डेय सहित कई शिक्षा विद सम्मेलन में भाग लेगे। सम्मलेन की अध्यक्षता सिचाई संघ उप्र के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह करेगे। कार्यक्रम का मुख्य एजेण्डा युवाओं में जागृति, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मुद्दो पर अतिथिगण अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेगें।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व चिकित्साधिकारी प्रदेश उपाध्यक्षा डॉ अवधेश चन्द्र गुप्ता, रणन्जय सिंह जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री अनूप दीक्षित, जिला महा सचिव विजय पाण्डेय एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री योगेश सिंह एडवोकेट, जिलाउपाध्यक्ष रामजी अवस्थी, प्रदेश मुख्य महासचिव धीरज सिंह चौहान मीडिया प्रभारी रामसुत श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें