January 29, 2026 2:22 pm

पूर्व मंत्री ने स्वर्गीय विश्राम सिंह की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

हरपालपुर/हरदोई।स्थानीय कस्बे के डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री ने पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरपालपुर कस्बे के डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव के संघर्ष प्रेरणा स्थल पर बनी उनकी प्रतिमा पर 13  वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन संघर्ष से भरा रहा है क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। वह कभी भी संघर्ष में पीछे नहीं हटे। उन्होंने हमेशा कमजोर व निर्मल लोगों के साथ कार्यकर्ताओं की मदद की। उन्होंने क्षेत्र के विकास जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को न्याय दिलाया। दलित पिछड़ों की आवाज के लिए उन्होंने मरते दम तक संघर्ष किया। कटियारी जैसे पिछड़े इलाके उच्च शिक्षण संस्थान देकर उन्होंने क्षेत्र के नौजवानों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था। उनके आदर्शों पर चलकर उन्होंने राजनीति का मुकाम हासिल किया है।
उनके पुत्र सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह यादव ने कहा, बाबूजी क्षेत्र की जनता के दिलों में बसते थे।इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव अवनी कांत बाजपेई आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें