March 11, 2026 12:24 pm

माँ भगवती इंटर कालेज की चार दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रतियोगित संपन्न

हरदोई।जनपद के विकास खण्ड अहिरोरी स्थित माँ भगवती इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी द्वारा कालेज में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रतियोगिता का आज विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन कबड्डी प्रतियोगिता, सीनियर छात्र व छात्रा , बैटमिंटन सीनियर छात्र व छात्रा व जूनियर छात्र के साथ किया गया। अंतिम दिन की फाइनल प्रतियोगिताओं मे काफी रोमांच देखने को मिला।इस अंतिम दिन की प्रतियोगिता के शुरू होते ही बच्चों में खेल के प्रति उत्साह चरम पहुंच गया।अंतिम दिन की प्रतियोगिता का शुभारम्भ बैटमिंटन जूनियर छात्र प्रतियोगिता से किया गया, जिसमें काफी रोमांच देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में राजीव, अंशुमान की टीम को जीत मिली तो दूसरी तरफ सीनियर बालिका बैटमिंटन प्रतियोगिता में भी मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। इस रोमांचक मैच में चाहत,सरिता की टीम को जीत मिली तो रूचि, शीतल की टीम को हार का सामना करना पड़ा। बैटमिंटन सीनियर छात्र मैच में विशाल,अनुराग की टीम को जीत मिली। कबड्डी प्रतियोगिता के मैच तो काफी रोमांचकारी रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के प्रत्येक राउंड का समय 200:00 मिनट निर्धारित किया गया था। कबड्डी सीनियर छात्र प्रतियोगिता का प्रत्येक राउंड काफी रोमांचकारी रहा ,जहां पहले राउंड में कुलदीप  की टीम ने 48 अंक प्राप्त किए तो वहीं प्रतिद्वंदी विशाल की टीम ने 38 अंक प्राप्त किए। दूसरे राउंड में 10 अंक की बढ़त के साथ मैदान में उतरी कुलदीप की टीम काफी उत्साहित थी। अंत में इस रोमांचकारी मुकाबले में कुलदीप की टीम को 5 अंक से जीत प्राप्त हुई। विशाल की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस कबड्डी प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाडी अंशुल, अमन, अमरीश,कुलदीप, रोहित,अंकुल, कुमार,अतुल, विशाल, अनुराग, प्रशांत आदि ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तो दूसरी तरफ बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भी सरिता और रुचि की टीमों के बीच काफी रोमांच देखने को मिला। इस कबड्डी मैच के भी दोनों राउंड काफी संघर्षपूर्ण रहे। इस रोमांचक मैच में सरिता की टीम ने 5 अंक से जीत दर्ज की। तो दूसरी तरफ रुचि की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस कबड्डी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी सभ्या,शीतल,सरिता, काजल, चांदनी शर्मा, दीपा, सविता आदि के द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतियोगिता में हारे हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने ने बताया कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण उस प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में जीते व हारे सभी छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मैदान में उपस्थित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं और उपस्थित अतिथियों ने भी बच्चों का जमकर उत्साह वर्धन किया और उनके खेल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें