March 15, 2026 8:17 pm

फिर बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार- राजवीर सिंह

सैकड़ों गाड़ियों के साथ पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने 159 विधानसभा में किया भव्य स्वागत

बिलग्राम हरदोई।।बीजेपी की जन विश्वास यात्रा सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बिलग्राम मल्लावां विधानसभा पहुंची। हरपालपुर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। सवायजपुर विधायक ने माला पहनाकर स्वागत किया । सांडी तिराहे पर वर्तमान ब्लाक प्रमुख सांडी ने स्वागत किया।उसके बाद बिलग्राम मल्लावां विधानसभा में पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांव पसनेर में भव्य स्वागत किया।तथा साथ में रजनीकांत पूर्व ब्लाक प्रमुख, नीलू सिंह एडवोकेट ,सत्येंद्र पटेल रवि वर्मा जिला पंचायत सदस्य ने, फिर से बीजेपी सरकार 2022 में बनाने की जनता से अपील की । हजारों लोगों ने सतीश वर्मा जिंदाबाद ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएं ,तथा बिलग्राम से मल्लावा तक सतीश वर्मा जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,सतीश वर्मा तुम संघर्ष करो हम आपके साथ हैं नारों से गूंजता रहा बिलग्राम मल्लावा विधानसभा क्षेत्र का कटरा बिल्हौर हाईवे उसके बाद बिलग्राम चौराहे पर अल्पसंख्यक नेता आरिफ खान शानू ,वंदना तिवारी व सत्येंद्र सिंह मुन्ना ब्लाक प्रमुख बिलग्राम ने जन विश्वास रथ का स्वागत किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें