March 15, 2026 7:10 pm

हार की आशंका से बौखलाई भाजपा डलवा रही छापे

बिलग्राम पहुचें शिवपाल बोले दंगा कराने वाले सत्ता मे तभी नहीं हो रहे दंगे

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ॥ नगर क़ी समाजसेवी शांति यादव क़ी श्रद्धांजलि सभा मे पहुचें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिहं यादव ऩे पत्रकारों से कंहा कि कन्नौज के आसपास जनपदों मे ही आई टी के छापे भाजपा क़ी हार क़ो प्रमाणित करते हैं भाजपा क़ो पता है काला धन कंहा हैं जबकि वो छापे डलवाकर बदले क़ी भावना से कार्य कर रही है ।। उन्होने कहा कि दंगे करवाने वाले सत्ता मे हैं इसलिए प्रदेश मे दंगे नही हो रहे । भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है ।
बिलग्राम के मोहल्ला खतराना स्थित प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की माता शांति यादव के निधन क़ी श्रद्धांजलि सभा मे पहुचें शिवपाल सिहं यादव ऩे कंहा क़ी सपा प्रसपा के गठबंधन हो चुका है औऱ जनता ऩे सपा सरकार बनाने का मन बना लिया है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही किसान नौजवान परेशान हैं गरीबी बेरोजगारी बढ़ी है। मुफ्त अनाज किसी के खाने लायक नही हैं तहसील थानों ब्लाक मे जनता लूटी जा रही हैं नौकरशाही का बोलबाला हैं अधिकारी सरकार क़ी नही सुन रहें हैं इस लिए आगामी चुनावों मे सपा गठबंधन क़ो ही एकमात्र विकल्प मे जनता देख रही है । उन्होने समय से चुनाव कराने क़ी बात कहते हुए कहा कि बड़ी रैलियां प्रधान मंत्री मुख्यमंत्री कर रहे हैं हम लोग चौपाल से काम चलाकर कोरोना का खतरा कम कर रहें हैं ।कार्यक्रम मे राजेश यादव डालू बाजपेई, रामू कश्यप रजनी यादव रामप्रताप यादव, राम रहीस यादव आदि मौजूद रहें औऱ श्रीमती शांति यादव क़ो पुष्प अर्पित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें