March 12, 2026 3:37 am

चित्रांश भवन पर आचार्य अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया

हरदोई।मित्र परिवार की ओर से चित्रांश भवन पर  भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त ,वेदों के आधार पर अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले सनातन धर्म के प्रखर वक्ता शिव सत्संग मंडल के परमाध्यक्ष आचार्य अशोक का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सदा आचार्य जी को स्वस्थ एवं आनंदित रखे। आप सदा इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद जी के  विचारों से  सनातन धर्म को शक्तिदाई  ऊर्जा से जगाने का कार्य करते रहें।जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जूनियर शिक्षक संघ के जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अम्बरीष कुमार सक्सेना, क्रांतिकारी ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव ,वरिष्ठ भाजपा नेता करुणा शंकर मिश्र , शिक्षक नेता इमरान खां , योग प्रशिक्षक योगेंद्र यादव,मोटिवेशनल शिक्षक अंकित सक्सेना , योग प्रशिक्षक सत्यम सक्सेना,सुखदेव अग्निहोत्री,चित्रांश,मोहित श्रीवास्तव मासूम आदि मित्र परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें