March 17, 2026 5:51 am

किसानों के सहयोग से हम छुट्टा पशुओं की समस्या का निराकरण करने में अवश्य सफल होगेंः-जिलाधिकारी

हरदोई।विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के सभी किसान संगठनों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा छुट्टा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर बनायी गयी कार्य योजना के सम्बन्ध में किसानों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि हरदोई जनपद में कुल 109 गौ संरक्षण केन्द्रों मे 13 हजार और सहभागिता योजना के अन्तर्गत 3 हजार पशुओं को संरक्षित किया जा चुका है। प्रत्येक केन्द्र मे 50 अतिरिक्त पशुओं के लिए टीन शेड बनाने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 30 पशुओं के लिए एक अस्थाई पशु बाड़े का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त न्याय पंचायत स्तर पर अस्थाई गौ आश्रय स्थलों के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। बन्द और तैयार गौ शालाओं को क्रियाशील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के निराकरण में किसानों का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रशासन और किसानों के बीच कोई दूरी नही रहनी चाहिए। किसानों के सहयोग से हम छुट्टा पशुओं की समस्या का निराकरण करने में अवश्य सफल होगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जेएन पाण्डेय, उप निदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर, उपायुक्त मनरेगा प्रमोद कुमार चन्द्रौल, जिला पंचायती राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार और बड़ी संख्या मे किसान प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें