March 17, 2026 9:16 am

बाघ की आहट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

खेतों में मिला सियार का रक्तरंजित शव 
भयभीत ग्रामीण वन विभाग और पुलिस टीम सर्च अभियान जारी
पाली/हरदोई। इलाके के अकोढा गाँव के पास खेतो मे रविवार की शुवह बाघ के पंजों निशान दिखाईं दिए ,साथ ही रक्त रंजीत एक सियार का शव भी बरामद किया गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा काबिंग की जा रही है।
पाली थाना क्षेत्र के अकोढा गाँव मे दक्षिण दिशा की ओर खेतों की तरफ बने शिव मंदिर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर लेखराज के खेत मे रविवार की सुबह खून से लथपथ एक सियार का शव बरामद किया गया। पास में ही प्रभात, राम मोहन, सतीश ,नवीन के आलू के खेत में बाघ के पंजे के निशान देखकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे पाली थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने वन विभाग के शाहाबाद रेन्जर एसपी कुरील को घटना से अवगत कराया। वन विभाग की टीम पहुंचने के बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। रेंजर कुरील के मुताबिक,बाघ के पंजे के निशान 56 घंटे पुराने हैं, यह उत्तर से दक्षिण दिशा गया हुआ है। बाघ एक रात में औसतन 10 किलोमीटर दूरी तक जा सकता है।उन्होंने बताया कि हो सकता है बाघ शाहजहांपुर या बदायूं की सीमा में प्रवेश कर चुका हो।मौके पर पंजों की भी नाप की गई जो 15 सेंटीमीटर लंबा है 14 सेंटीमीटर चौडा है जिसे नर बाघ के होने का अनुमान लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस और वन विभाग का सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें