March 16, 2026 2:35 am

बिलग्राम, युवक को दबंगों ने किया लहूलुहान पुलिस से की शिकायत।

कमरुल खान 

बिलग्राम हरदोई। । थाना क्षेत्र के दनईपुरवा कटरी छिबरामऊ गांव में एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया। युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र हरदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रामनरेश, बबलू, विजयपाल ने मुझे गाली गलौज की जब मैंने विरोध किया तो मेरी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लहूलुहान होकर कोतवाली बिलग्राम पहुंचे कमलेश ने पुलिस से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है कमलेश ने पुलिस पर सुस्त गती से काम करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 2 दिन पहले घटी घटना पर पुलिस ने अभी तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दबंग लगातार उसे धमकी दे रहे हैं।
वहीं इस मामले थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच की जा रही है दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें