March 12, 2026 9:18 pm

किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरपालपुर हरदोई ।अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। शोरगुल होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके गांव के अनुज कश्यप पुत्र संतोष ने 2 अप्रैल की रात घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोरगुल करने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है।अरवल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें