March 15, 2026 7:55 pm

आरोपी की निशानदेही पर पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद

मल्लावां,हरदोई।जेल में लूट के आरोप में  आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशानदेही पर लूट के पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए है।कोतवाली क्षेत्र के गांव मुचुवापुर निवासी उमेश कुमार पुत्र रमईलाल राघौपुर चौकी क्षेत्र के गांव मटियामऊ  मे सर्राफ की दुकान है। 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह  दुकान बंद परिवार के ही रहने वाले बबलू के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मटियामऊ तेरवाकुल्ली मार्ग पर अज्ञात लोगों ने नाजायज असलहों की दम पर उसने करीब 15 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस जेल से रूबील उर्फ़ रूबीन पुत्र हबीब निवासी मटियामऊ को रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर गौसापुर गांव के निकट स्थित एक बाग से लूट के करीब पांच सौ ग्राम चांदी  के जेवरात पुलिस ने बरामद किए है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें