March 17, 2026 9:47 am

छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

स्मार्टफोन लेकर घर जा रही थी छात्रा युवक ने की थी छेड़छाड़
हरपालपुर,हरदोई।स्थानीय कस्बे के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा बुधवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान कॉलेज से फोन लेकर जब  घर वापस जा रही छात्रा थी। तभी कस्बे निवासी मुन्ना ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़ित छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को ककरा तिराहे से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा बुधवार को कस्बे के डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन लेने आई थी। तभी युवक ने उसे पकड़ कर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो छात्रा को मारना पीटना चालू कर दिया पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया ।पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने हरपालपुर कस्बा निवासी मुन्ना के खिलाफ छेड़छाड़ एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया है कि शनिवार को आरोपी मुन्ना को ककरा किराया से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
हरपालपुर,हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के घिरजनपुरवा गांव निवासी एक युवक की नोएडा सेक्टर 73 के गांव सरफाबाद में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की शुक्रवार की रात बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के घिरजनपुरवा गांव निवासी विनय 20 पुत्र गंगासिंह मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के रोहिला गांव निवासी इंद्रजीत के साथ नोएडा के सेक्टर 82 में स्थित सैमसंग मोबाइल कंपनी में काम करता था।शुक्रवार की रात विनय का बहनोई ड्यूटी पर चला गया।वह किराए के कमरे में अकेला था। तभी बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई है। मकान मालिक की सूचना पर उसका बहनोई ड्यूटी छोड़कर कमरे पर आया।मामले की सूचना नोएडा के थाना 113 सेक्टर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाचि भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें