January 29, 2026 6:28 am

चतरखा कांड बना सियासत का केंद्र 

राजनीतिक पार्टियां पीड़ित परिवारों से मिलकर जता रहे हमदर्दी
हरपालपुर,हरदोई।पुरानी रंजिश के चलते 2:00 बजे बाद में हुआ झगड़ा राजनीतिक रोटियां सेकने का आ रही है सियासत दारो ने इसे ब्राह्मणों और ठाकुरों के बीच राजनीतिक रोटियां सेकने का जरिया बना लिया है।थाना क्षेत्र के चतरखा बरनई गांव में शुक्रवार को दो पक्षो में हुए बबाल का मामले मे सियासत गर्म हो गयी है। गुरुवार को सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल चतरखा गांव जाकर मामले की जांच कर राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देगा।
थाना क्षेत्र के चतरखा बरनई गांव में गुरुवार को दो पक्षों में शुक्रवार को 12 परिवारों के मकान पर पलायन की सूचना लिखने के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने पहुंचकर लिखे हुए मकानों पर सूचना मिटवा दी थी।परंतु ये मामला सियासत का केंद्र बनता जा रहा है।सोमवार को सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चार  सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने गया था। मंगलवार को कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भी पहुंचकर पीड़ित परिवारों की दुख दर्द सुना।अब सपा का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चतरखा बरनई गांव में पहुंचकर उनका दर्द सुनेगा।प्रतिनिधिमंडल में सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य सचेतक विधानसभा एवं डॉ मनोज पांडेय, बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा सुदामा दीक्षित, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रबुद्ध सभा पंकज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू निवर्तमान जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह वीरे प्रतिनिधिमंडल में शामिल है। जो पीड़ित परिवारों का पहुंचकर दुख दर्द सुनकर प्रदेश के राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें