March 15, 2026 6:51 pm

टैक्सी एवं बस स्टैंड बनाने के लिये अतिक्रमण को हटाया गया

सांडी हरदोई ।। स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर टेंपो स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो गया नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा अवैध कब्जा की हुई 10 दुकानों को हटा दिया है सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर वन विभागऔर नगरपालिका के बीच 1 सप्ताह पूर्व पालिका की जमीन को लेकर पैमाइश के बाद समझौता हुआ था वही पालिका की जमीन पर 10 दुकानअवैध कब्जा कर टीन सेट की दुकान बना ली थी जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ना हटाए जाने पर बुधवार को नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सभी 10 दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया है नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर टेंपो स्टैंड होने से जाम लगती थी जिसे देखते हुए जमीन को चिन्हित कर वहां पर टेंपो स्टैंड बनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें