डालमियां भारत सूगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन

कछौना, हरदोई। डालमिया समूह द्वारा बघौली शुगर एण्ड डिस्टलरी लिमिटेड बीकापुर हरदोई की तरफ से कछौना कस्बे के यू०जे० लॉन में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपनिदेशक आसिफ बेग ने गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। उपनिदेशक आसिफ बेग ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा यह हर्ष का मौका है, पूर्व में शुगर मिल विश्वास की कमी के चलते बंद हो गई थी, जबकि यहां की भूमि काफी उपजाऊ व जागरूक किसान है। ग्रुप की तीन चीनी मिल उत्तर प्रदेश व दो महाराष्ट्र में है। सीमेंट का बड़ा कारोबार है। एक बिजनेस घराना है। जिसकी सोच विकास की है। किसान का सही व समय पर मूल्य उपलब्ध कराना है, व परिश्रम का पसीना सूखने से पहले परिश्रम दिलाना है। वर्तमान समय में चीनी उत्पादन में अच्छा कार्य है। गन्ना एक ऐसा पौधा है, जिसका उपज का मूल्य किसानों को मिलता है। चीनी का धुआं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। डालमियां ग्रुप रिश्तों की पूंजी बनाते हैं, जो एक पीढ़ी नहीं सदियों तक चलने वाला मजबूत रिश्ता है। यह फैक्ट्री बेनूर होकर पड़ी थी। इसकी तकनीकी गड़बड़ियों को सही कराया जा रहा है। यह ग्रुप गन्ना किसानों के हितों के साथ किसानों के बच्चों व महिलाओं व क्षेत्र के विकास के लिए भी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था के लिए दीक्षा केंद्र सीखो सिखाओ मुहिम चलती है। जिससे कोई किसान का बच्चा शिक्षा से छूट न जाए। स्किल डेवलपमेंट के तहत युवाओं को नर्सिंग, इलेक्ट्रिक, कंप्यूटर, सिक्योरिटी के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। चीनी मिल को नई कामयाबी बिना आपके सहयोग से संभव नहीं है। आपके सहयोग से नया इतिहास लिखेंगे। एक किसान की उन्नति से परिवार व परिवारों से गांव व गांव से देश में खुशहाली आती है। गांव की खुशवाली के बिना देश की खुशहाली संभव नहीं है। इस दौरान किसानों ने गन्ना उत्पादन व बिक्री में होने वाली परेशानी का अनुभव साझा किया। पूर्व डायरेक्टर ने बताया उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होता है। सहकारी गन्ना विकास रामगढ़ के प्रगतिशील किसान ने बताया किसानों को मजबूत करने के लिए बीज, मशीनें, ब्याज रहित बोरिंग, खाद उपलब्ध कराती है। परंपरागत खेती में सुधार करते हुए तकनीक के माध्यम से करने से कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है। क्षेत्र के किसानों ने कहा एक दशक से गन्ना किसानों की कमर टूट गई थी। डालमियां ग्रुप से किसानों में नया विश्वास का इजाफा हुआ है। गोष्ठी में आये किसानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये और कहा किसानों के गलियारे से खुशी मिलती है। किसानों के सामने ज्वलंत समस्या छुट्टा गौवंश, बंदरों का आतंक, सिंचाई के समुचित साधन की कमी बनी है, इसका निराकरण आवश्यक हैं। गन्ना में बिचौलिए के कारण समय से भुगतान में काफी दिक्कत होती है। किसानों को बीज उत्पादन के लिए प्रेरित करना चाहिए। केन्द्रों पर किसानों की ट्राली समयाअवधि में गन्ना तौल जाना चाहिए, ज्यादातर किसान किराए पर ट्रॉली लाते हैं। जिसके कारण अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। किसानों ने बताया नई प्रजाति के बीच उपलब्ध कराए जाएं, गन्ना सेंट्रो पर घटतौली व अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। इस फैक्ट्री के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या का निराकरण हो, सभी किसानों की समस्याओं व अनुभव को सुनने के बाद महा प्रबंधक गन्ना विभाग के प्रमुख उपप्रबंधक (गन्ना) विनय सिंह ने सभी किसानों को आश्वस्त किया, किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी उन्नत के लिए सदैव पारदर्शी कार्य करेंगे। डालमियां समूह की अपनी एक पहचान है, आप लोग जुड़े, किसानों की समृद्धि के साथ क्षेत्र का विश्वास होगा। इस अवसर पर उपनिदेशक आसिफ़ बेग ने कहा फैक्ट्री की टीम द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उनको तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, महिलाओं के समूह को गठन कर उनको उचित प्रशिक्षण देखकर स्वावलंबी बनाया जाए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। परंपरागत खेती से तकनीकी ज्ञान व प्रशिक्षण देकर आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर कई कंपनियों ने बीज, कीटनाशक, मशीनरी के स्टाल लगाए गए। क्षेत्र के हजारों किसानों ने प्रतिभा किया। हमेशा अपने किसानों के लिए उपलब्धता बनाए रखने के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 9076972122 जारी किया गया। जिसपर किसान अपने सुझाव व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

इस अवसर पर अतिथिगण शिवम गुप्ता प्रबन्धक यूजे इंटरनेशनल स्कूल, नवीन पटेल मंडल अध्यक्ष कछौना, राजू गुप्ता ग्राम प्रधान, दीपक यादव ग्राम प्रधान हथौड़ा, मुकेश सिंह दीननगर, स्नेह कुमार सिंह, अमजद पूर्व ग्राम प्रधान, कुलदीप गुप्ता, आलोक कुमार सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, दुर्गेश सिंह, अशर्फी वर्मा गाजू, कौशलेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, पूर्व अभिषेक सिंह, रामखेलावन कनौजिया अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन, लवकुश गुप्ता, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन ग्राम प्रधान बालामऊ, पवन सिंह निर्मलपुर, संजीव सिंह पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष, कौशलेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, सन्दीप सिंह प्रगतिशील किसान, अनिल सिंह, सत्यपाल सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, नीरज सिंह, धनन्जय सिंह सहित सैकड़ों किसान गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

About graminujala_e5wy8i

Check Also

बिलग्राम, उर्स ए जहूरी का तीसरे दिन हुआ समापन

महफ़िल ए सिमा में आये कव्वालों ने समा बांधा जिक्र ए औलिया में मौलाना शम्श …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *