नगर में जलभराव संक्रामक बीमारियों को दे रहा दावत

कछौना (हरदोई) : नगर पंचायत कछौना पतसेनी ने नगर में बरसात के मौसम में सजगता नहीं बरती, तो नागरिको को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। मानूसन ने दस्तक दे दी हैं। नगर में जल निवासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के समय नगर जलमग्न हो जाता है। लोगों के अंधाधुंध पॉलिथीन के प्रयोग करने से नाले चोक कर जाते हैं। कस्बे के जागरूक नागरिकों ने युद्धस्तर पर नाला सफाई कार्य की मांगें जिला प्रशासन से की । सभासद रंजीतराव ने मोहल्ला सदर बाजार में कोई मुख्य नाला नहीं है। छोटे नाले एवं नालियों का पानी नगर के तालाबों में पूर्व से गिरता चला मारहा है। मोहल्ला सदर बाजार में स्थित दिघिया तालाब में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हमेशा जलभराव रहता हूँ। कूड़ा करकर पड़े होने के कारण हमेशा गन्दगी का अंबार है | होरिहैया तालाब में काफी जलकुम्भी होने का गन्दगी का अम्बार रहता है। मोहल्ला ठाकुरगंज में गुठलू तालाब की जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसमें भी काफी जलकुंभी है। लोग घरो का कूड़ा तालाब में डालते हैं। जिससे तालाब के किनारे गन्दगी बजबजा रही है। मोहल्ला बदर बाजार मे महुआ ताली पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे मोहल्ले में जल निकासी का संकट खड़ा हो गया। शुरुआत में कब्जा धारकों पर प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण धीरे-धीरे हो जाता है। फिर कड़ी कार्यवाही करना मुश्किल हो जाता है। कुशीनाथ मंदिर के पीछे स्थित तालाब की कोई जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। अहिरानी तालाब की जल निकासी पर अवैध कब्जा हो गए हैं। इसकी जल निकासी के लिए नाला निर्माण की आवश्यकता है। रेलवेगज की जल निकासी के लिये नगर पंचायत ने रेलवे गंज में तकिया तालाब तक नाला निर्माण कार्य कराके मोहल्ले वासियों को काफी राहत दी। लोगो को जलभराव की समस्या से निजात मिली है। गाजू मार्ग पर ग्राम सभा कुकुही मार्ग के दोनों तक नाला निर्माण न होने के कारण नगर में ज्यादा पानी गाजू मार्ग पर जलभराव रहता है। चंद दिनों में लाखों रुपए उन से बनी सड़क खराब हो जाती हैं। गौसगंज मार्ग पर कई वर्षों पूर्व में मार्ग के दोनों तरफ नाला निर्माण मानकों को ताक पर रखकर बनाये गये थे। जो चंद दिनों में जमी दोज हो गये। जगह जगह टूट गया है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है। घरोका पानी सड़क पर बहता है। हमेशा सड़क पर जल भराव बना रहता है। जिससे सड़क पर जगह जगह गहरे गड्डे हो गए हैं। आवागमन दुष्कर हो गया है। गौसगंज मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने एक किलोमीटर भाग पर जलभराव के कारण निर्माण कार्य नहीं कराया था। नगर की ज्वलंत समस्याओं के कारण नगर वासियो को संक्रामक बीमारियों की चपेट मे आने से असमय मृत्यु व बीमारी से आर्थिक नुकसान होता है। पिछले वर्ष में डेंगू बीमारी फैलने के कारण एक दर्जन लोगों की डेंगू से असमय मृत्यु हो गयी थी । कोई अनहोनी घटना घटने पर प्रशासन चेतता है। प्रशासन विशेष संचारी रोग अभियान चला कर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते है। जबकि मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं देते है। इन समस्याओं के बारे में अधिशाषी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कस्बे के तीन तालाबो की नीलामी कर दी गयी है। जिससे साफ सफाई हो गायेगी। वहीं लोगो को रोजगार मुहैया होगा। शेष तालाबों की भी नीलामी कराई जा रही हैं। इच्छुक व्यक्ति नगर पंचायत में सम्पर्क कर सकते हैं। सभी नालों का चिन्हीकरण कर युद्धस्तर पर सफाई कार्य कराया जायेगा। जिससे नगर को बरसात के समय जलकपव से बचाया जा सकें। समय समय पर सैनिटाइजेशन, फागिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। नगर को साफ सुधारा करने में नगर के नागरिको की भागीदारी आवश्यक है। प्रतिबंधित प्लासिक का प्रयोग न करें। अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी। लोग कस्बे में लगे पौधों में ट्री गार्ड को तोड़ देते हैं। पेड़ों पर बोर्ड लगा देते हैं। जिससे पेड़ प्रभावित होता हैं। ऐसे लोगो के खिलाफ ठोस वार्यवाही की जायेगी। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में डस्टबिन अवश्य रखें। सुबह नगर का वाहन आने पर कूड़ा उसी में डाले। आपकी गलतियों व अनदेखी की सजा हम अभी वो उठानी पडोगी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

About graminujala_e5wy8i

Check Also

जन राजनीति को खड़ा करना कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि

भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया बिलग्राम हरदोई ।। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *