January 24, 2026 12:41 pm

करंट लगने से हुई युवक की मौत।

कासिमपुर,हरदोई।कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव धौकलखेरा निवासी गोविन्द पुत्र रामसिंह उम्र 22 वर्ष की मौत बिजली के तेज झटके से हो गई।
बताते चले कि गोविंद राजस्थान में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। जहां काम करते वक़्त बीते बुधवार को दोपहर करीब 2.30 बजे उसे अचानक से तेज करंट लगा, करंट लगने से वह अचेत होकर वही गिर पड़ा। जिसे देखते ही पास में काम कर रहे और लोग आ गए और उसे आननफानन में उठा कर फैक्ट्री के मालिक को सूचित किया। जो उसे लेकर तुरन्त नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत पता चलने पर साथ मे काम करने वाले गांव व पास के गांव के अन्य लोगो ने देर शाम उसके घर सूचना की।लाश का पोस्टमार्टम वही राजस्थान में हुआ।पोस्टमार्टम के पश्चात कल तारीख 24 को देर शाम उसकी लाश उसके परिवार वालों को कासिमपुर पुलिस की उपस्थिति में सुपुर्द की गई।लाश मिलने के पश्चात कासिमपुर एस एच ओ दीपक सिंह रघुवंशी व एस आई योगेंद्र सिंह व अन्य पुलिस बल ने लाश का अंतिम संस्कार करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें