आत्मसंतुष्टि मिशन छह साल से बिस्तर पर पड़े अरविंद का कराएगा इलाज

हरदोई।आत्मसंतुष्टि मिशन के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के सवायजपुर विधानसभा 154 प्रभारी राजवर्धन सिंह ‘राजू’ ने छह साल से बिस्तर पर पड़े अरविंद के इलाज की जिम्मेदारी ली है।

छह साल से बिस्तर पर पड़े रहने के कारण बेड सोल की बीमारी से ग्रसित अरविंद राजपूत को अब इलाज की सुविधा मिल सकेगी। आत्मसंतुष्टि मिशन संस्था के संरक्षक और जनपद के समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने उनके इलाज की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। छह साल पहले पेड़ से गिरने के कारण अरविंद का पैर टूट गया था। माली हालत खराब होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करा सका, इस वजह से उसे बेड सोल की बीमारी हो गई।
गौरतलब है कि सवायजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विकासखंड हरपालपुर के ग्रामसभा श्यामपुर पंजा निवासी अरविंद राजपूत छह साल पहले पेड़ से गिर गए थे। इस दौरान उनके पैर टूट गये थे। माली हालत काफी दयनीय होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा सके। परिणाम यह निकला कि वह आज तक अपने पैरों से चलने को तरस रहे हैं। चारपाई पर पड़े-पड़े उनको बेड सोल की बीमारी हो गई। इलाज कराने में अपनी थोड़ी बहुत खेती भी बेच चुके हैं। अब उनके सामने दर-दर भटकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उनके परिवार ने जनपद के हर उस दरवाजे पर दस्तक दी, जहां से उन्हें कोई उम्मीद की लौ दिख रही थी। अफसोस कि किसी भी दरवाजे से उनको कोई भी मदद नहीं मिल पाई। इस दौरान कहीं से उन्हें मिशन आत्मसंतुष्टि के बारे में जानकारी मिली। इस पर उन्होंने संस्था के संरक्षक और समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू से मदद करने की गुहार लगाई। संस्था ने उनको इलाज कराने का भरोसा और तत्काल आर्थिक मदद दी। इस तरह छह साल से अपाहिज की जिंदगी जी रहे अरविंद को भी अब अपने पैरों से दोबारा चल पाने की आस बंध गई है।
श्री ‘राजू’ ने बताया कि अरविंद राजपूत ने मदद मांगी थी। संस्था की ओर से उसके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के लिए न्यूनतम जीवन स्तर की चीजें भी मुहैया कराई जाती रहेंगी। उधर,पीड़ित ग्रामीण अरविंद राजपूत ने बताया कि उन्हें तो अब किसी से उम्मीद की आस ही नहीं बची थी। मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह का आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं, वह उनके परिवार के लिए मसीहा बनकर आए हैं। कहा, उनके अंदर भी अब जीने की उम्मीद जग गई है, शायद अब वे भी जल्दी ही अपने पैरों पर चल सकें।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

नगर में खुली पहली जीनियस लाइब्रेरी, कांग्रेस के नेता ने किया उद्घाटन

छात्रों को पढाई के लिए पुरसुकून माहौल देने की पहल *कमरुल खान* बिलग्राम हरदोई ।। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *