March 17, 2026 7:28 pm

पानी पीने गयी बुजुर्ग महिला की पंपसेट मशीन में फंसकर हुई मौत

पंपसेट में साड़ी फंसने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

मल्लावां/ हरदोई।पंपसेट मशीन में साड़ी फंसने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर पंवार निवासी रामदेई 65 स्व० मन्ना सिंह सुबह खेत पर मक्का की फसल देखने गई थी। उसके खेत के पड़ोस में पंपसेट मशीन चल रही थी। करीब तकरीबन सुबह 10 बजे वह पंपसेट मशीन पर पानी पीने गई थी, इस दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पति की पहले ही मौत हो गई है। उसके तीन बेटे हैं । घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है । मृतक वृद्धा के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण तेजतर्रार महिला प्रधान चांदनी गुप्ता ने घर वालों को हर संभव मदद का वादा किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें