March 16, 2026 3:38 am

शिवभक्ति में डूबे भक्तो ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए

प्राचीन सिद्ध फूटामठ मंदिर में रुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

शाहाबाद/हरदोई।नगर के मो बाजार शम्भा स्थित फूटामठ मंदिर में पूर्व सभासद आलोक पाठक के परिवार की ओर से रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन सावन माह के तीसरे सोमवार को किया गया।पूरे मन्दिर परिसर की साजसज्जा के साथ शिव दरबार में छत्र फूल मालाओ के साथ शिवलिंग के दर्शन अलौकिक प्रतीत हो रहे थे।इस अवसर पर शाहजहाँपुर मुमुक्ष आश्रम के पूर्व वेदाचार्य लक्ष्मीकांत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करवाई गई।

कार्यक्रम में सबसे पहले शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शहद,शक्कर,दही,विजया,दूध,जल आदि से भी पूजन किया गया।मंत्रोच्चार के बीच कई घंटों तक रुद्रीपाठ किया गया।वेदाचार्य श्री पांडेय ने कहा कि कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करने से पूरी हो जाती है।उन्होंने रुद्राभिषेक को ग्रह दोष और रोगमुक्ति में भी सहायक बताया।
उन्होंने एक प्रसंग में कहा कि एक बार भगवान शिव सपरिवार वृषभ पर बैठकर विहार कर रहे थे।उसी समय माता पार्वती ने मृत्युलोक में रुद्राभिषेक कर्म में प्रवृत्त लोगों को देखा।भगवान शिव से जिज्ञासा वश पूछा कि हे नाथ,मृत्युलोक में इस इस तरह आपकी पूजा क्यों की जाती है?इसका फल क्या है?भगवान शिव ने कहा- हे प्रिये! जो मनुष्य शीघ्र ही अपनी कामना पूर्ण करना चाहता है वह आशुतोष स्वरूप मेरा विविध द्रव्यों से विविध फल की प्राप्ति हेतु अभिषेक करता है।उसे मनोवांछित फल प्रदान करता हूं।रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं।इनका अभिषेक करने से सभी ग्रह बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है।महादेव को प्रसन्न करने का रुद्राभिषेक सर्वाधिक प्रभाव शाली उपाय है।कार्यक्रम आयोजक आलोक पाठक ने बताया कि नगर के इस प्राचीन फूटामठ मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां पर जो सच्चे मन से मनोकामना मांगता है उसको निराश नही होना पड़ता।अंत मे घंटा घड़ियाल और शंख,डमरू की भक्तिमयी धुन के साथ महादेव की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।दर्शन का केंद्र बने छोटे शिव वेशभूषा में सुसज्जित विवान पाठक ने अपने शिव रूप से सबको मोहित किया।इस मौके पर प्रत्युष पांडे,कथावाचक नरेश चंद्र शास्त्री,अशोक पाठक,
राधेश्याम दीक्षित,प्राणेश बाजपेई,दिनेश चंद्र द्विवेदी,पवन रस्तोगी,
विजय दीक्षित,अतुल अग्निहोत्री,जितेंद्र बाजपेई,कुलदीप सैनी,
प्रमोद दीक्षित,अमित श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें