January 24, 2026 12:42 pm

विभिन्न विकास खण्डों में पेंटिंग,भाषण,निबंध, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हो आयोजन -प्रतिमा वर्मा

बापू की 150वीं जयंती वर्ष पर स्वच्छता पखवाड़ा 01 अगस्त से 15 अगस्त तकः-प्रतिमा वर्मा

विभिन्न विकास खण्डों में पेंटिंग,भाषण,निबंध, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन -प्रतिमा वर्मा

हरदोई।जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र प्रतिमा वर्मा ने बताया है कि नेहरू युवा केन्द्र हरदोई के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा 01 अगस्त से 15 अगस्त, 2021 के मध्य मनाया जा रहा है। स्वच्छ्ता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खण्ड में पेंटिंग, भाषण, निबंध, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसी कड़ी में आज विकास खंड सुरसा के ग्राम सरैंया मे मुख्य अतिथि मृदभाषनी (ग्राम प्रधान – सरैंया) व अन्य अतिथगण अध्यापकगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में खुले में शौचमुक्त हरदोई विषय पर रैली का आयोजन कर जनमानस को ओडीएफ विषय पर चर्चा की गई तथा इससे होने वाले सामाजिक दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर पॉलिथीन मुक्त हरदोई का संदेश देते हुए, कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा रैली में आए युवाओं को मास्क वितरण कर टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना न छोड़े का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन मृदुल अवस्थी एवं आशीष कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुरसा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें