March 15, 2026 9:10 pm

दो सांपों को वन विभाग ने सर्प मित्र के सहयोग से पकड़ कर जंगल में छोड़ा

कछौना/ हरदोई। क्षेत्र में सर्प निकलने की घटनाएं आम हैं,लेकिन जागरूकता के अभाव और डर के चलते लोग अक्सर सर्प को मार देते हैं। पृथ्वी पर सभी को जीने का अधिकार है। इस भावना को लेकर कछौना क्षेत्र के युवा साथी कुलदीप श्रीवास्तव ने आम जनमानस में जागरूकता व सर्पों को बचाने के लिए एक पहल की।अब सांपों को देखकर कछौना क्षेत्र में कुलदीप श्रीवास्तव सर्पमित्र के रूप में जाने जाते हैं।
सर्प देखने पर लोग व वन विभाग की टीम कुलदीप श्रीवास्तव को याद करती है। कुलदीप तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्प का रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ देते हैं। सैकड़ों सांपों की रक्षा कर उन्हें जंगल में छोड़ा है। लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना धीरे-धीरे खत्म हो रही है। शुक्रवार को विकासखंड कछौना में श्यामपुर हिंदू खेड़ा में दो सर्प होने की सूचना सर्प मित्र को मिली, वन दरोगा सुशील कुमार की टीम व सर्प मित्र कुलदीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर दो बड़े कोब्रा जिनका वैज्ञानिक नाम (नाजा नाजा) होता है। इसके काटने से मृत्यु ज्यादा होती हैं। यह सभी जगह पर पाया जाता है। इसका चूहे मुख्य आहार हैं। इन सर्पों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, इस कार्य से मुझे खुशी की अनुभूति होती है। हम किसी जन्तु की जान बचाने का माध्यम बनता हूं, जीव जंतु मारे परिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें