March 17, 2026 9:30 am

आग से दस बीघा फसल जलकर राख

मल्लावां/हरदोई।अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के साथ किसी तरह ग्रामीणों ने आग बुझाई ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते दिनेश दीक्षित के गेंहू के खेत मे आग लग गई। ज़ब तक ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हुई तो आनन फानन मे ग्रामीण  मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे। आग पर काबू न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और  फायर विग्रेड को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोई सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाई जब तक  आग बुझाई जा सकी तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने पर अन्य किसानों ने राहत की सांस ली। दिनेश दीक्षित ने बताया उन्होंने अपना खेत गांव निवासी भैयालाल,  तेजबली, रामगोपाल, अनंतराम, राकेश,  को ठेके पर फसल करने के लिए दिया था। साथ ही ग्रामीणों ने शासन से ब्लॉक मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड स्टेशन  स्थापित करने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें