March 17, 2026 10:19 am

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता पर ऋण दिया जाएः-अविनाश कुमार

हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता पर ऋण दिया जाए। कृषि से संबंधित योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने लापरवाही करने वाली बैंक शाखाओं के विरुद्ध उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत करने के लिए कहा। उन्होंने बैंकों से सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए कहा। रोजगार परक योजनाओं में लोन देने को प्राथमिकता में रखा जाए। स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जाए। 24 अप्रैल 1 अप्रैल मध्य चलने वाले किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के दौरान पीएम किसान के लाभार्थियों से सम्पर्क किया जाएगा। इसमें कृषि विभाग के साथ बेहतर समन्वय से बैंक कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, जिला कृषि अधिकारी डॉ नंदकिशोर, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, लीड बैंक प्रबंधक जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें