March 17, 2026 7:25 am

नकाबपोश बदमाशों ने लूटी महिला के गले की चेन,

हरदोई। शहर में एक बार फिर चेन स्नेचिंग की वारदात ने सनसनी फैला दी है। नकाबपोश बदमाशों ने पति के साथ कूड़ा डालने जा रही उसकी पत्नी के साथ वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी फिलहाल इसे संदिग्ध मान रहे हैं। फिलहाल जांच शुरू हो गई है।
बताते हैं कि कोतवाली शहर के चांद बेहटा निवासी सुरेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी सोमवार की सुबह कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर निकले। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मुन्नी के गले से सोने की चैन झपट्टा मारकर लूट ली और फरार हो गए। इस तरह हुई चैन स्नेचिंग की वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
खबर मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछ-ताछ की। फिलहाल जांच की जा रही है।वहीं इस बारे में सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने कहा है कि फिलहाल सारा मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें