March 16, 2026 2:28 am

पीस कमेटी की बैठक में प्रेम-सद्भाव के साथ  त्यौहार मनाने की अपील

एसडीएम-सीओ ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया
हरपालपुर/ हरदोई।
हरपालपुर कोतवाली में रविवार को इटवा परशुराम जयंती त्योहार के मद्देनजर एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सभी से शांति,प्रेम एवं सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी है।
उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने परशुराम जयंती अक्षय तृतीया व ईद के त्यौहार को लेकर शांति एवं सतर्कता बरतने की अपील कीहै।
 एसडीएम ने कहा कि सभी लोग सरकार के मंशा केअनुरूप ईदगाह व मस्जिद में ही नवाज पढ़ें। कहीं खुले पर नमाज न पढ़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा।सीओ ने सभी से शांति व्यवस्था को कायम रखने की अपील की है। उड़द त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में एसडीएम ने पैदल भ्रमण कर कस्बा वासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक एसएसआई मारकंडेय सिंह,प्रधान सज्जाद मंसूरी, अलाउद्दीन,सागर खान, राजीव कुमार, ओम प्रकाश,अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें