March 15, 2026 8:57 pm

जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक का एजेण्डा डीएफओ रविशंकर ने प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामों में समितियां गठित करने की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाएं तथा इन समितियों की नियमित अन्तराल पर बैठक करायी जाये। ग्राम वासियों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय धर्म गुरूओं, नाविकों व समाज में प्रभाव रखने वाले बुद्विजीवियों को अभियान में शामिल किया जाये। जन प्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ा जाये। समिति के सदस्यों ने जनपद में गंगा आरती प्रारम्भ करने का सुझाव रखा। जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी व सहायक नदियों में गिरने वाले नालों में एसटीपी प्लान्ट लगाने के लिए कार्यवाही प्रारम्भ की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि 21 मई से 21 जून के मध्य योग माह मनाया जायेगा। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर जनपद में बृह्रद योग कार्यक्रम होंगे। अमृत वन योजना के अन्तर्गत गंगा किनारे बसे प्रत्येक गॉवों में 75 वृक्ष लगाये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, डीपीआरओ गिरीश चन्द्र, एसीएमओ सुशील कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व गंगा संरक्षण समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
वैद्य बाल शास्त्री को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें