हरदोई।उपजिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप तहसील में अवैध कब्जे हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ग्राम धर्मपुर के गाटा संख्या 98 चकरोड की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। इस चकरोड़ के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में शिकायत की गई थी। ग्राम प्रधान द्वारा की गई शिकायत के क्रम में इस चकरोड को क्षेत्रीय लेखपाल आलोक सिंह के द्वारा आज नियमानुसार पैमाइश करते हुए अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।















