March 18, 2026 9:57 am

स्वर्गीय आलोक श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया याद

हरदोई।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने वरिष्ठ समाजसेवी व रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव स्वर्गीय आलोक श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभापति डॉ रमेश अग्रवाल ने कहा कि  स्वर्गीय आलोक श्रीवास्तव ने अपना सारा जीवन समाजसेवा में लगाया।वे लगभग चार दशक तक रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव पद पर रहे, जीवन के अंतिम पल तक उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा की। समाज हमेशा उनके कार्यो को याद रखेगा। सचिव करुणाशंकर द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय आलोक श्रीवास्तव जी मेरे मार्गदर्शक रहे, उन्ही की प्रेरणा से समाजसेवा शुरू की। कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा आज के युग में ऐसा व्यक्ति मिलना असंभव है जो अपना सर्वस्व न्यौछावर कर समाजसेवा के लिए समर्पित रहे, वे हमेशा अपने कार्यों से हमारे दिलों में बने रहेंगे। इस दौरान उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, प्रबंधसमिति सदस्य अभिषेक गुप्ता,सुनील सिंह सोमवंशी,हरि गोविंद सेठी तथा आजीवन सदस्य रवि शुक्ला,एस के दीक्षित,दीपक कपूर,श्रीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें