March 17, 2026 7:14 am

आषाढ़ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई गुरु पूर्णिमा के दिन बाबा नीम करोरी आश्रम पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हरपालपुर/ हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के चियासर, तेरा पुरसौली गौरी फरहन्ना गंगा घाट पर आषाढ़ पूर्णमासी के दिन श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन अर्चन कर डुबकी लगाकर स्थान दान कर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर सभी घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। चियासर घाट पर आयोजित मेले में बच्चों ने लुफ्त उठाया।कटियारी क्षेत्र के रानीखेड़ा स्थित बाबा नीमकरोरी संत शिव सेवा आश्रम पर बुधवार को सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा। इस मौके पर लोगों ने दर्शन पूजन कर बच्चा बाबा महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा नेता पीके वर्मा, सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, स्वामी नटवरानंद महाराज बद्री नारायण महाराज डॉ अशोक दीक्षित ,अतुल सिंह मौजूद रहे। इकनौरा गांव स्थित सती देवी मंदिर में पुजारी रामकृपाल मिश्रा, कमलेश पांडे ने हवन पूजन किया।यहाँ भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी।यहां पर आयोजित मेले में भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंगा घाटों समेत जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें