March 17, 2026 4:16 am

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी 

हरपालपुर/ हरदोई।थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को मिली।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर हत्या करके शव लटका देने का आरोप लगाया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी सावित्री 30 वर्ष पत्नी रामलखन ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर छत के कुंडे में शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को लगी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता थाना क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया कि उसका दामाद रामलखन शराब पीने का आदी है।जो उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने मारपीट कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई है। मृतका की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। दो पुत्री  1 पुत्र है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें