March 17, 2026 4:02 am

महिला को सर्प ने डसा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

कमरुल खान

मल्लावां हरदोई । कोतवाली क्षेत्र के बिराईचमऊ गांव निवासिनी महजबीन घर के कमरे में रखा सामान उठाने गई थी जहां पर उसे जहरीले सांप ने डस लिया जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में कन्नौज जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में मियांगंज के पास महिला ने दम तोड़ दिया परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजन वहां से शव को लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ग्रामीणों के मुताबिक महज़बीन का पति बीमारी के चलते चारपाई पर पड़ा हुआ है कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें