December 15, 2025 11:41 am

पिकप डाला क़ी टक्कर से होमगार्ड घायल

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ॥ घर से कोतवाली ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को डाला ने टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायलहो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण बहादुर 45 वर्ष पुत्र श्रीपाल निवासी चकपूरवा जोकि बिलग्राम कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात है ।रोज की तरह अपने गांव चक पुरवा से बिलग्राम कोतवाली ड्यूटी करने आ रहे थे इसी दौरान जरौली शेरपुर मार्ग पर बाइक सवार होमगार्ड को डाला ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार होमगार्ड कृष्ण बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक ने उपचार के बाद घायल होमगार्ड को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें