March 16, 2026 2:34 am

सरकारी विद्यालय की लकड़ी बेचने जा रहे प्रधानाध्यापक,को वन विभाग ने धर दबोचा

बीईओ बावन की मिलीभगत से बिकने जा रही थी लकड़ी
बावन,हरदोई।बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्कूल में पेड़ गिरने के बाद आम और नीम के पेड़ों की लकड़ी कटवा कर ट्रैक्टर ट्राली से बेचने जा रहे थे।इस दौरान सूचना पर वन विभाग की टीम ने गुरु जी को लकड़ी के साथ धर दबोचा,वन विभाग लकड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटा है। बताया जा रहा है कि नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाती तो नीलामी के बाद लकड़ी बिक्री का पैसा विभाग के खाते में जमा कराया जाता लेकिन गुरुजी होशियार निकले और लकड़ी बेचने खुद ही निकल पड़े तभी किसी ने सूचना दे दी और वन विभाग ने रास्ते में ही उन्हें पकड़ लिया।बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक का यह कारनामा जिले के विकासखंड  बावन के संविलियन विद्यालय कौंढा का है।जहां वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली से आम और नीम की लकड़ी ले जाते समय ठेकेदार और विद्यालय के प्रधानाचार्य को पकड़ा है।वन विभाग के मुताबिक कौंढा संविलियन विद्यालय में आम और नीम के पेंड़ गिर गए थे,लकड़ी कटवाकर बाजार में बेचने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पांडेय के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से ठेकेदार के साथ ले जाई जा रही थी।इस दौरान सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड पर वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली रोककर जब अभिलेख मांगे तो विद्यालय के प्रधानाचार्य और ठेकेदार कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके,जिसके बाद वन विभाग ने लकड़ी को जब्त कर रेंज ऑफिस में रखवाया है।इस बारे में वन रेंज अधिकारी ने बताया कि लकड़ी को जब्त किया गया है और पूरे मामले में ट्रैक्टर ट्राली का चालान कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।नीलामी की प्रक्रिया को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कराया जाना था लेकिन वह अनाधिकृत रूप से इसे बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे,इस मामले में नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जानी थी लेकिन नहीं अपनाया गया,, इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी जाएगी।इस बारे में विकासखंड बावन के खंड शिक्षा अधिकारी संजीव भारती ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें