March 16, 2026 10:43 am

बिलग्राम, गांव के करीब बड़ा अजगर मिलने से फैली दहशत

 

*वन विभाग को दी गयी जानकारी*

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।। ब्लॉक क्षेत्र के कटरी बिलुही के जरैला मजरे में एक बड़ा अजगर देखा गया। अजगर देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत प्राप्त जानकारी के अनुसार जरैला गांव के प्रधान श्री पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ चरवाहे भैंस चराने गए थे तभी अचानक उनकी नजर एक मोटे व बड़े अजगर पर पड़ी जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है जिसको लेकर चरवाहे वहां से भाग निकले प्रधान द्वारा वन विभाग को सूचना कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारी उदयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही उस क्षेत्र में कार्य करने वाली टीम को भेजा जायेगा फिलहाल गांववासियों में दहशत है कि कहीं वो आबादी की तरफ न आ जाये वैसे अजगर का विडियो देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद उसने किसी जानवर को खा लिया है इस कारण वो हिलने डुलने से माजूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें