March 17, 2026 5:27 am

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर भेजा गया जेल

बिलग्राम/हरदोई।बिलग्राम थाना क्षेत्र के बंथरिया मजरा गुजरई निवासी रामभरोसे पुत्र नत्था के पास से पुलिस ने चोरी की पंपिंग सेट बरामद की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, बताया जा रहा कि पिछले काफी दिनों से रामभरोसे नाम का व्यक्ति इधर-उधर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना  पर बंथरिया गांव में ही अभियुक्त को रंगे हाथ पंपिंग सेट का पंखा समेत पकड़ लिया है। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस द्वारा 427 / 22 धारा 379/ 411 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसको जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि काफी दिनों से ये चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था मुखबिर की सूचना मिलने के बाद अभियुक्त राम भरोसे को पंपिंग सेट के साथ पकड़ा गया है जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें