March 16, 2026 10:26 pm

सीएचसी हरपालपुर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

हरपालपुर,हरदोई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ वंदना पांडेय ने बताया सीएचसी पर आने वाली 80 गर्भवती महिलाओं की खून,ब्लड प्रेशर व अन्य जॉच कर उन्हें दवाइयां व फल वितरित किए गए हैं। महिलाओं से कहा गया है कि हरी सब्जियां फल एवं समय-समय पर अपनी आवश्यक जांच अवश्य कराएं। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित वर्मा साजिया, रचना, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें