March 17, 2026 7:00 am

बारिश से तिल्ली बचा रहे किसान को सर्प ने डसा हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर।

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।।तहसील क्षेत्र के गांव में एक युवक को सांप ने डसा हालत गंभीर हरदोई रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़त्तेपुर गांव में शोभित 22 वर्ष पुत्र गुड्डू अपने खेत किनारे पड़े फूस के छप्पर में तिल्ली को रुक-रुककर हो रही बारिश से बचाने के झाप रहा था इसी दौरान उस में बैठे सांप ने मौका पाते अचानक युवक को डस लिया जहरीले सर्प के काटने से वो बेहोश हो गया खबर पाते ही परिजनों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन काफी देर तक जब शोभित को होश नहीं आया तो हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें